फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने जताई नाराजगी

Tue, 26 May 2015 02:16 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक सोमवार को सदर जूनियर हाई स्कूल के सभागार में हुई। जिसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


अंत शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को सौंपा। साथ ही गर्मी के मौसम में विद्यालयों पर प्रदेश सरकार द्वारा मीड-डे मिल बनाने के निर्देश पर नाराजगी  जताई।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने  कहा कि हम शिक्षकों को शिक्षा के साथ-साथ सरकार की ओर अन्य कार्यों को कराया जा रहा है। इसमें शिक्षकों से समाजवादी पेंशन का सत्यापन, ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही तमाम ऐसे कार्य है जो शामिल है।
विज्ञापन


 शिक्षकों को इससे तमाम तरह की परेशानी हो रही है। इसके साथ ही विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने में भी हम शिक्षकों  को दिक्कत  आ रही है। जिससे शिक्षा का स्तर में  गिरावट आ रही है। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश हो चुका है, लेकिन शिक्षकों से एमडीएम बनवाया जा रहा है। इस समय विद्यालय में बच्चों की संख्या में न के बराबर है।

कहा कि सरकार एमडीएम बनवाने के निर्देश तत्काल वापस लें। शिक्षा अधिकार  अधिनियम के आदेशों की भी प्रदेश सरकार अवहेलना कर रही है। इस अवसर पर कैलास प्रसाद, ओम प्रकाश, अशोक सिंह, मुसाफिर सिंह, संदीप सिंह, रामइच्छा सिंह आदि  उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा.संजय सिंह और संचालन आनंद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन



राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें