फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग चलाएगा स्कूलों में उपस्थिति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। परिषदीय स्कूलों में छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए शिक्षा विभाग उपस्थिति अभियान चलाएगा। इस अभियान की पाक्षिक रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शासन ने यह योजना बनाई है। बच्चे स्कूल को क्यों नहीं आते हैं, शिक्षक संबंधित बच्चों के अभिभावकों से मुलाकात कर स्कूल नहीं आने के कारणों का पता लगाएंगे और साथ ही बच्चों को समय से स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित भी करेंगे।
विज्ञापन

शासन को प्रदेश के विभिन्न जिलों से परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होने की रिपोर्ट मिल रही है। ऐसे में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शासन ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को उपस्थिति अभियान चलाने के निर्देश दिया है। गौरतलब है कि परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील, मुफ्त किताबें, फल, स्वेटर, जूता मोजा और यूनिफार्म वितरण समेत कई सुविधाएं देने के बाद भी बच्चों की संख्या अपेक्षा के मुताबिक नहीं बढ़ पा रही है। जो अफसरों के लिए भी सिरदर्द बना है। बीईओ बरहनी कन्हैया लाल ने बताया कि जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का परिषदीय स्कूलों में दाखिला कराया है और उनके बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं, उन बच्चों के अभिभावकों को संबंधित स्कूल के शिक्षक घर जाकर प्रोत्साहित करेंगे कि वह अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें