कमालपुर। बिंद स्वाभिमान संघ की तरफ से रविवार को बहेरी गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह ने समाज के लोगों से एकजुटता दिखाते हुए समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना होगा। इसके लिए बच्चों को शिक्षित करने की जरूरत है। शिक्षा वह हथियार है, जिससे अपना अधिकार प्राप्त किया जा सकता है।
इससे पहले मुख्य अतिथि ने पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी व चक्रवर्ती महाराजा वेणु बिंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बिंद समाज एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाए। अध्यक्षता राजेंद्र बिंद व संचालन चंद्रिका बिंद ने किया। इस दौरान मोतीलाल बिंद, महेंद्र बिंद, संतोष बिंद, हनुमान बिंद, सतेंद्र, मनोज बिंद, सीताराम बिंद, राधिका बिंद, उदल बिंद, सिंहासन बिंद, रामचंद्र बिंद, लालबहादुर बिंद आदि मौजूद रहे।