पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जिले की टीम ने गुरुवार को नगर के ढाबों और रेस्टोरेंट में खाने के नमूने लिए लिए। उधर, खोवा मंडी के व्यवसायी सूचना मिलते ही दूकानें बंद कर भाग गए।
हालांकि अब तक जिले की खाद्य एवं औषधि टीम द्वारा त्योहारों पर सिर्फ मिठाई, खोवा की दूकानों पर ही छापेमारी की जाती रही है। लेकिन इस साल टीम ने नगर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट में खाने के नमूने लिए। इसमें अन्नपूर्णा भोजनालय से दाल, उत्तम मारवाड़ी भोजनालय से पनीर और सब्जी, मनोकामना रेस्टूरेंट से पनीर, सब्जी की ग्रेवी और रिफाइन तेल के नमूने लिए। गल्ला मंडी स्थित दो दूकानों से बेसन और सरसों के तेल के नमूने लिए। छापेमारी की सूचना खोवा मंडी के व्यवसायियों को मिल गई और वे दूकानें बंद कर भाग गए। अभिहीत अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि सभी जगहों से लिए नमूने सील कर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।