फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्थानीय ब्रांड के बोतल बंद पानी में मिला ई कोलाई बैक्टीरिया, उत्पादन रोका, दो के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर तीन स्थानीय ब्रांड के बोतल बंद पानी में ई कोलाई बैक्टीरिया मिला है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, यह पानी इंसानों के पीने लायक नहीं माना गया है। पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी मानक से कम मिली है। यह जांच रिपोर्ट अक्तूबर 2025 में आई थी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फैक्टरी संचालकों से जवाब मांगा गया था। जवाब न देने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मेसर्स सुरभि फूड्स, वेजनेक्स फूड्स और बा बेवरेज की फैक्टरियों में बोतल बंद पानी का उत्पादन बंद करवा दिया है।
विज्ञापन

इसी के साथ मेसर्स सुरभि फूड्स और वेजनेक्स फूड्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। बा बेवरेज कंपनी के लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की गई है, इस कंपनी के पास केंद्र स्तर से जारी लाइसेंस है। गूगली नाम से मेसर्स सुरभि फूड्स, एक्वस नाम से वेजनेक्स फूड्स और टीचर नाम से बा बेवरेज कंपनी बोतल बंद पानी बाजार में बेचती है। तीनों कंपनियों की फैक्टरियों की क्षमता रोजाना 4-5 हजार बाेतल बंद पानी उत्पादन की है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में बोतल बंद पानी का उत्पादन करने के लिए 18 फैक्टरियां पंजीकृत हैं। ज्यादातर के पास राज्य स्तरीय लाइसेंस है। जून 2025 में शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग एवं औषधि प्रशासन विभाग ने औद्योगिक नगर फेज वन, फेज टू और बिसौरी स्थित 13 फैक्टरियों में पानी के सैंपल लिए थे। इस दौरान पांच फैक्टरियां बंद मिली थीं। पानी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजे गए थे। अक्तूबर 2025 में आई जांच रिपोर्ट में मेसर्स सुरभि फूड्स, वेजनेक्स फूड्स और बा बेवरेज के बोतल बंद पानी को इंसानों के पीने लायक नहीं पाया गया है। इसमें ई कोलाई बैक्टीरिया मिला था।
विज्ञापन

-
ई कोलाई बैक्टीरिया होता है खतरनाक
राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि ई कोलाई बैक्टीरिया मनुष्यों के लिए खतरनाक होता है। यह बैक्टीरिया आंतों, पेट के अलावा पेशाब के रास्ते में संक्रमण पैदा करता है। इससे दस्त तेज होते हैं। यह बैक्टीरिया पानी के जरिये तेजी से फैलता है।
गर्मियों में खूब होती है बोतल बंद पानी की खपत
गर्मियों में बोतल बंद पानी की खपत काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कई ब्रांडेड कंपनियां बोतल बंद पानी की आपूर्ति नहीं दे पाती हैं, जिससे लोकल ब्रांड के बोतल बंद पानी की ब्रिकी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें