फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों की बरसात से कर्मनाशा सिस्टम हुआ लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। जुलाई माह के अंतिम दो दिनों में हुई 39 मिमी बरसात से कर्मनाशा सिस्टम के बांध लबालब भर गए हैं। इसके चलते नौगढ़ तथा मूसाखाड़ बांध से लतीफशाह बीयर में पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने से लतीफशाह बीयर से 18500 क्यूसेक पानी कर्मनाशा नदी में गिर रहा है। इससे लतीफशाह में शानदार दृश्य उपस्थित हो गया है। इसे देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

जुलाई माह के अंतिम दिनों में हुई औसत 39 मिमी बरसात के चलते नौगढ़ बांध का जलस्तर 895.5 के उच्चतम जलस्तर तक पहुंच गया है। इस जल स्तर को मेंटेन करने के लिए नौगढ़ बांध से 20 हजार क्यूसेक पानी मूसाखाड़ बांध में शनिवार की रात छोड़ा गया। इसके कारण मूसाखाड़ बांध का जलस्तर अपने उच्चतम जलस्तर 357 तक पहुंच गया। बीयर से पानी गिरने के कारण वहां नयनाभिराम दृश्य उपस्थित हो गया है। इस जलप्रपात को देखने के लिए सैलानियों की बड़ी संख्या रविवार को लतीफशाह बीयर पर पहुंची। लतीफशाह बीयर से पानी कर्मनाशा नदी में गिरने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। जिससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।
चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन सर्वेश चन्द्र सिन्हा ने कहा कि बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले 48 घंटों में हुई बरसात के कारण बांधों का जलस्तर उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया है। इसके कारण बांधों से पानी छोड़ा जा रहा हे।
विज्ञापन

चकिया। जुलाई माह के अंतिम दो दिनों में चंद्रप्रभा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में भी 40 मिमी औसत बरसात हुई है। इसके चलते नहरों के चलने के कारण पानी के संकट से जूझ रहे चंद्रप्रभा बांध को भी संजीवनी मिली है। बांध का वर्तमान जलस्तर 758.8 फीट तक पहुंच गया है। अब भी चंद्रप्रभा बांध लगभग 18 फीट खाली है। चंद्रप्रभा प्रखंड के सूत्र बताते हैं कि बांध में सिंचाई के लिए 25 दिन का पानी उपलब्ध हो गया है।
चकिया। जुलाई माह में लगभग 20 दिनो तक लगातार बरसात न होने के कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया था, लेकिन जुलाई माह के अंतिम दिनों में बांधो के जलग्रहण क्षेत्र में अच्छी बरसात होने के कारण किसानों को राहत मिली है। चंद्रप्रभा प्रखंड के सूत्रों के अनुसार जुलाई माह में कुल 305 मिमी बरसात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें