फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालीपुर गांव में दवा का छिड़काव कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। जिले की सीमा से सटे वाराणसी के सुजाबाद गांव में एक कोरोना पाजीटिव के मरीज पाये जाने के बाद पड़ाव के पांच गांवों को जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया है। आने जाने वालों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। पड़ाव चौराहे सहित आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं इन गांवों में घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ राशन वितरण और सैनिटाइज्ड कराया जा रहा है। रविवार को जलीलपुर गांव को सैनिटाइज्ड किया गया। ताकि कोरोना के प्रभाव को रोका जा सके। पड़ाव क्षेत्र के जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर, चौरहट और रतनपुर गांव रविवार को भी गांवों में थर्मल स्क्रीनिग का कार्य चलता रहा। साथ ही लोगों का विवरण लिया गया। इन गांवों को जाने वाले रास्तों को भी बांस बल्ली से बंद किया गया है। वहीं शनिवार की रात मढ़िया गांव के दो लोगों ने फ़ोन करके घर में राशन नहीं होने पर शिकायत दर्ज कराई। मढ़िया गांव में सबिता सेठ और अनूप चौबे ने प्रशासन की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर पर अपने घरों में राशन के अभाव में भोजन नहीं बनने की शिकायत दर्ज कराई। इनकी शिकायत पर तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल सलमान खान को दोनों परिवारों को इन परिवारों को चावल, दाल, आटा, तैल, मसाला का किट परिवार को मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें