फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीजे पलटने से चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया-इलिया मार्ग पर शनिवार की शाम खरौझा पुल के समीप वाहन को पास देते समय डीजे वाहन पलट गया। इस घटना में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डीजे वाहन बिहार प्रांत के कैमूर जिले के चांद थाने के शिवरामपुर के पौरा गांव से खास ग्राम के भागलपुर में गिरजा बनवासी की बेटी की शादी में जा रहा था। खरौझा गांव के पुल के पास पीछे से आ रहे दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में ब्रेक मारते ही डीजे पलट गया। इससे उस पर सवार चालक हरिहर (20) और अखिलेश (25) डीजे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से वाहन को हटवाकर घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने चालक हरिहर को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मृत चालक कैमूर जिले के चैनपुर थाने जारी डरवां गांव निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें