फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक घायल

Sat, 07 Jun 2025 08:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं पर छींटाकशी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घर उनका दामाद आया हुआ था। गांव में पंचायत सहायक के घर की महिलाएं दरवाजे पर बैठी हुई थीं। आरोप है कि महिलाओं को देखकर दामाद छींटाकशी करने लगा। जब इसका पंचायत सहायक ने विरोध किया तो दामाद ने अपने साले के साथ मिलकर पंचायत सहायक के घर पहुंचकर मारपीट करना शुरू कर दिया।

मारपीट की इस घटना में पंचायत सहायक घायल हो गया। थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि घायल की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें