फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव के समीप बुधवार की देर रात ट्रैक्टर के गड्ढे में पलटने से चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कैली गांव के एक इंटरलॉकिंग प्लांट से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर सैयदराजा विकासखंड के बगही गांव का निवासी नीरज पासवान (23) किसी गांव में ईंट गिराने के बाद वापस कैली गांव लौट रहा था। ट्रैक्टर पर उसके साथ कैली गांव निवासी मजदूर चंद्रिका राम (37) भी सवार था।जमुनीपुर गांव के समीप पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गया। इससे चालक नीरज की ट्रैक्टर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मजदूर चंद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मजदूर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक के मौत की जानकारी होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें