फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक सहित दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया / शिकारगंज। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के वाराणसी मंडल दौरा को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. युगल किशोर राय ने नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व शिकारगंज क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला चिकित्सक अमृता प्रियांशु सिंह व ब्लॉक एकाउंट मैनेजर विजय कुमार बिना किसी भी सूचना के गैरहाजिर मिले । जिस पर चिकित्सक व कर्मचारी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शिकारगंज क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के के दौरान चिकित्सा अधिकारी डा. रविशंकर नहीं थे, वे कहीं बाहर गए थे ।वहीं स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, एएनएम चौकीदार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने परिसर में साफ-सफाई तथा साइन बोर्ड पर मिली कमी को ध्यान में रखते हुए तत्काल साफ सफाई के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिखा साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। चकिया नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की निरीक्षण में महिला चिकित्सक डॉ. अमृता प्रियांशु सिंह व ब्लॉक अकाउंट मैनेजर विजय कुमार बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारी से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कहा कि चिकित्सक हर हाल में शासन के मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करें। इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ. अंशु सिंह, डॉ विनोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, एसएन सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, प्रिया सिंह सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें