फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इतिहास से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं

विज्ञापन
सदर ब्लाक के बरठा ​स्थित उत्तरापथ अमृत वन वाटिका में झंडे को सलामी देते मंत्री हंसराज विश्वकर्म
विज्ञापन
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी गैर सरकारी शिक्षण कार्यालयों, संस्थाओं और राजनीतिक कार्यालयों में आन बान और शान से तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के बरठा गांव स्थित उत्तरापथ अमृत वन वाटिका में प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह मां भारती के वीर सपूतों के अथक संघर्षों और बलिदानों का प्रतिफल है। कहा कि नई पीढ़ी को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग, एसपी आकाश पटेल, सीडीओ आर जगत साई आदि मौजूद रहे। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने ध्वजारोहण कर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके बाद डीएम ने नगर पंचायत चंदौली परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दौरान एसडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक रतन वर्मा आदि उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें