फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रोटोकॉल के तहत नहीं पहुंचे एडीएम, दिया धरना

विज्ञापन
धानापुर शहीद पार्क में धरने में उप​स्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
धानापुर। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शहीद पार्क में निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एडीएम न्यायिक के ध्वजारोहण के लिए नहीं पहुंचने पर लोगों में नाराजगी जताई। सुबह 9:30 बजे तक एडीएम के नहीं पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह और शहीद पार्क समिति के अध्यक्ष नरेंद्र देव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद लोग धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पहुंचे एडीएम न्यायिक, एसडीएम ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

धरने पर बैठक ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि शहीद पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक अधिकारी ध्वजारोहण करते हैं। इस बार प्रोटोकॉल के तहत एडीएम न्यायिक को ध्वजारोहण करना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। वहीं, धरने की सूचना पाकर एडीएम रतन वर्मा, सकलडीहा एसडीएम आकांक्षा सिंह, सीओ, तहसीलदार अनुराग सिंह शहीद पार्क पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एडीएम ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाए। अधिकारियों के समझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
इस दौरान शहीद पार्क समिति के अध्यक्ष नरेंद्रदेव शर्मा, अधिवक्ता गोविंद उपाध्याय, कमलाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, राधा संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, शाहआलम खान, डॉ. पीसी सिंह, सुजीत जायसवाल, हाजी बिस्मिल्लाह, इमरान खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें