फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनस सेंटर में कुंडी लगाकर गायब मिले चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के मझगावां स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि ज्यादातर समय सेंटर पर ताला लगा रहता है। चिकित्सक आते भी हैं तो टीका लगाने के बाद चले जाते हैं। सोमवार की सुबह जब अमर उजाला की टीम भी सेंटर पहुंची तो कुंडी लगाकर चिकित्सक गायब रहे। अंदर कोई नहीं था।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने के लिए गांव-गांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोला है। लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से सरकार की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। नौगढ़ के ज्यादातर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का हाला बेहाल है। कहीं चिकित्सक नहीं पहुंचते तो कहीं ताला बंद रहता है। मझगांवा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी हाल कुछ ऐसा ही था। सोमवार की सुबह सेंटर पर कुंडी लगाकार चिकित्सक गायब रहे। ग्राम प्रधान ईश्वर कुमार ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर केवल टीकाकरण तक सीमित रह गया है। सेंटर पर इलाज कराने पहुंचे गोविंद कोल, बेचन कोल, बुधनी, जुड़ावती ने बताया कि यहां सुबह तो सेंटर कभी-कभी खुलता है, लेकिन कुछ देर के बाद बंद हो जाता है। मझगावां निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी प्रसाद चौबे ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का सिर्फ कागजों पर नहीं, धरातल पर चलाने और जिम्मेदारी निभाने से महत्व समझ में आएगा।
सभी वैलनेस सेंटरो पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए कम्युनिटी हेल्थ आफिसर को निर्देशित किया गया है। कहीं की भी शिकायत मिलने पर जांच की जाती है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अवधेश पटेल, अधीक्षक सीएचसी, नौगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें