कस्बा निवासी बालक की अंगुली कटने के बाद कस्बा स्थित निजी चिकित्सालय में
इलाज कराने गए परिवारवालों ने कंपाउंडर द्वारा जख्मी अंगुली को आपरेशन कर
निकाल दिए जाने पर कंपाउंडर और चिकित्सक को मारपीटकर घायल कर दिया और साथ
ही तोड़फोड़ की।
अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
कस्बा
निवासी डेढ़ वर्षीय बालक नमन के बाएं हाथ की अंगुली बुधवार को घर के
दरवाजे में दब गई।
इससे अंगुली में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद परिवारवालों
ने उसे इलाज के लिए कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां
डाक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल के कंपाउंडर ने उपचार के दौरान बालक की
अंगुली के जख्मी भाग को आपरेशन कर निकाल दिया। कंपाउंडर का कहना है कि
अंगुली केवल चमड़े की वजह से जुड़ी थी।
घाव को ठीक करने के लिए आपरेशन करना
जरूरी था। बालक के परिवारवाले इससे नाराज हो गए और कंपाउंडर को मारपीट कर
घायल कर दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सक भी मौके पर
पहुंचे।
परिवारवालों ने उनको भी मारापीटा। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने
बताया कि परिवारवालों ने अस्पताल में काफी उपद्रव किया । अस्पताल प्रशासन
की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
धीना पुलिस का कहना है कि
परिवारवाले बच्चे को लेकर वाराणसी चले गए। वाराणसी से आने के बाद कार्रवाई
की जाएगी।
वहीं घायल कंपाउंडर को धानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।