फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मांगी पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट में सोमवार को अफसरों की बैठक हुई। इसमें डीएम संजीव सिंह ने आपरेशन कायाकल्प के तहत प्रस्तावित कार्यो के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नौगढ़ ब्लाक में योजना के संचालन की स्थिति खराब होने पर नाराजगी जताई। वहीं 30 नवंबर तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने बीडीओ से लापरवाह पंचायत सचिवों के खिलाफ की गई कार्रवाई का रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की महात्वाकांक्षी आपरेशन कायाकल्प योजना को लेकर अफसर गंभीर रहें। स्कूलों में होने वाले कार्यों को माह के अंत तक जरूर करा लिया जाय। बीडीओ व एडीओ पंचायत गंभीरता दिखाते हुए कार्य को तय मानक के अनुसार ही कराए। नौगढ़ ब्लाक में आपरेशन कायाकल्प की स्थिति सबसे खराब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों व अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की लगातार मानीटरिंग करने पर जोर दिया। साथ ही पंचायत भवनों को सुविधा संपन्न बनाकर मिनी सचिवालय के रूप में विकसित का सुझाव दिया। कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रिपोर्ट के साथ फोटोग्राफ भी जरुर प्रस्तुत करें। डीएम ने काउशेड निर्माण की सुस्त रफ्तार व अनियमितता पर अधिकारियों को सचेत किया। कहा कि अफसर कार्यप्रणाली सुधारें, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण, डीडीओ लक्ष्मण प्रसाद, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीआइओएस डा. विजय प्रकाश सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, बीडीओ राहूल सागर, सुदामा प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें