फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण

Wed, 23 Sep 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को मतगणना केंद्र के चयन के लिए क्षेत्र के विभिन्न इंटर कालेज व महाविद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान सैदूपुर स्थित किसान इंटर कालेज को मतगणना केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व में क्षेत्र के तियरी गांव स्थित रामकृष्ण इंटर कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया था।

किसान सभा के जिलामंत्री लालचंद सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से मतगणना स्थल को बदलने का अनुरोध किया था।

इसको संज्ञान में लेते हुए डीएम ने मंगलवार को क्षेत्र के योगेश्वरनाथ महाविद्यालय, गांधी स्मारक इंटर कालेज शहाबगंज, रामकृष्ण इंटर कालेज तियरी व किसान इंटर कालेज सैदूपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसान इंटर कालेज को मतगणना स्थल बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी अवध किशोर वर्मा को परिसर व शौचालय की सफाई, वृक्षों की छटाईं कराने, विद्यालय की छत पर आई दरार की मरम्मत कराने व परिसर में हैंडपंप लगवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बीडीओ को विद्यालय के आसपास की सड़कों की मरम्मत कराने को भी कहा। इस अवसर पर एसडीएम जेएल सरोज, तहसीलदार राकेश सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें