फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के 704 युवा दौड़ में कामयाब

Wed, 23 Sep 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर क्षेत्र के शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज आवाजापुर के मैदान में चल रही सेना भर्ती रैली में मंगलवार को भदोही जिले के अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


पांच ट्रेडों के लिए 5038 अभ्यर्थियों को टोकन बांटा गया। इसमें दौड़ में कुल 704 अभ्यर्थी सफल हुए।


  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को होने वाली रैली के लिए सोमवार की शाम से ही अभ्यर्थियों के पहुुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

अन्य जिलों  की अपेक्षा अभ्यर्थियों की संख्या कम होने से सेना और सिविल प्रशासन को  कम मेहनत करनी पड़ी। सेना भर्ती से जुड़े कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि मंगलवार को जीडी के  लिए 2296 टोकन वितरित किए। इसमें 424 अभ्यर्थी सफल हुए।

इसी तरह ट्रेड मैन  के लिए मात्र 472 अभ्यर्थी दौड़े। जिसमें 36, और क्लर्क के लिए टोकन लिए  1689 अभ्यर्थियों में से 84 सफल रहे।

इसके अलावा टेक्निकल के लिए टोकन लिए 395 में 119 और  नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 186 अभ्यर्थियों में से कुल 41 अभ्यर्थी दौड़  में सफल रहे।

इस तरह सभी ट्रेडों में 5038 अभ्यर्थियों में 704 सफल रहे। सोमवार को हुई बारिश के बाद मिट्टी गीली हो गई थी। जिसे सुखाने के लिए बालू डाला गया था। इससे अभ्यर्थियों के उत्साह में कमी नहीं आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें