फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए डीएम ने की ग्राम प्रधानों संग बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाये जाने के अभियान को गति देने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने धानापुर विकासखंड कार्यालय के सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ सहयोग की अपील ग्राम प्रधानों से की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव सिंह ने ग्राम प्रधानों से कहा कि 18 से 44 वर्ष तक उम्र के लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए जनपद के धानापुर, चहनियां और नियामताबाद ब्लॉकों का चयन किया गया है। इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है। इसके लिए निगरानी समिति बनायी गई है, जिसके अध्यक्ष ग्राम प्रधान होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह चुनाव में एक-एक मत जुटाने के लिये आप घर-घर जाकर लोगों से मिलते है। उसी प्रकार अपने-अपने ग्राम सभा में ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए लोगों से मिलकर कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर टीकाकरण योजना को शत प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं कहीं कुछ भ्रम भी हैं, जिसके चलते चिकित्सीय टीम को वापस भगा दिया जाता है। इस भ्रम को भी उनसे मिलकर दूर करना आपका दायित्व है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.वीपी द्विवेदी, उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र सोनकर सहित ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें