23-सेंट अल हनीफ स्कूल के सम्मानित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य हासिल करने वाले अचीवर्स होते हैं। यह दृढ़ निश्चय, लगन और परिश्रम हासिल होता है। ज्ञान के लिए जिज्ञासा जरूरी है। यह कहना है कि जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का।
जटाधारी इंटर कॉलेज के सम्मानित छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
वह अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड को संबोधित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। इससे मेधावी प्रफुल्लित हो उठे।
सेंट मैरी स्कूल के सम्मानित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
पीएसके इन होटल में सोमवार को आयोजित समारोह में कहा कि जिसने 15 साल की आयु में लक्ष्य तय कर लिया और उस दिशा में चल पड़ा। सफलता उसके कदम चूमेगी।
ड्रीम गुरुकुल कोचिंग के सम्मानित बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक सेवाओं के लिए चयन करते समय हर प्रकार से परखा जाता है। शिक्षा, वाणी, सोच और निर्णय की क्षमता आंकी जाती है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। उन्होंने नियमित रूप से डायरी लिखने अखबार और पत्रिकाएं पढ़ने की सलाह दी।
एसजी पब्लिक स्कूल के सम्मानित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया।
राय क्लासेज के सम्मानित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी, विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीएम अविनाश कुमार और डॉ विनय प्रकाश तिवारी ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड में विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित प्रबंधक व प्रधानाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला अचीवर्स अवार्ड पाकर मेधावी चहक उठे। उनका कहना था कि इस मान्यता से उनके हौसलों कोे पंख लगेंगे और लक्ष्य के लिए आकाश में उन्मुक्त उड़ सकेंगे। संचालन शुभम तिवारी ने किया।