फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाजपा नेता से मारपीट के मामले में दीवान लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पुलिस अधीक्षक ने औद्योगिक नगर चौकी में तैनात दीवान प्रभुनाथ यादव को भाजपा के पटनवा के सेक्टर प्रभारी अशोक यादव के साथ मारपीट के मामले में लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


अशोक ने मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की लिखित शिकायत की थी। इसकी जांच में पहले चौकी प्रभारी पंकज सिंह को लाइन हाजिर किया गया। इसके बाद शराब के नशे में मारपीट की जांच में आरोप सही मिलने पर एसपी ने दीवान प्रभुनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया। थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के साथ मारपीट के मामले में दीवान प्रभुनाथ यादव को दोषी मिलने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें