फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम और सौहार्द का संदेश देती है दीपावली : ध्रुवभूषण

विज्ञापन
धानापुर के शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीप जलाती छात्राएं। स्रोत:-महाविद्
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को रोवर्स-रेंजर्स और खेल विभाग के संयुक्त समन्वय से दीपोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। दीपों और फूलों से महाविद्यालय परिसर को सजाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ध्रुवभूषण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, सौहार्द और मिल-जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देती है। ऐसे पर्व सभी को मिलकर उत्साहपूर्वक मनाने चाहिए। इसके बाद डॉ. संदीप कुमार यादव, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. नौशाद अहमद, प्रवेश कुमार, पूनम निर्मल, किरण यादव, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. शिव प्रताप सिंह ने भी दीप प्रज्ज्वलित किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनामिका सिंह, इजल गुप्ता, खुशबू, अंशिका, शिवानी, आंचल, साइमा, विजयलक्ष्मी, प्रिया, दिव्यांशी और ज्वाला सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें