फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन रूपी रावण पर विजय पाना ही श्रीराम का संदेश : कुमकुम

विज्ञापन
चंदौली में कथा सुनतीं महिलाएं। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मनुष्य के भीतर ही राम और रावण दोनों का वास है। आत्मारूपी राम और मनरूपी रावण के बीच प्रतिदिन संघर्ष चलता रहता है। मन पर विजय प्राप्त करना और इंद्रियों को वश में रखना ही प्रभु श्रीराम का वास्तविक संदेश है। ये बातें वाराणसी से आईं मानस कोकिला कुमकुम मिश्रा ने कहीं।
विज्ञापन

वह मंगलवार की रात चंदौली नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में मानस एवं आध्यात्मिक प्रचार समिति की ओर से आयोजित 40वें मानस सम्मेलन में श्रीराम कथा की सातवीं निशा में प्रवचन कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि मनरूपी रावण बार-बार पराजित होने के बाद भी नए रूप में सामने आ जाता है। वह मनुष्य को मोह-माया और तरह-तरह के प्रपंचों में उलझाकर उसका ध्यान भटकाता रहता है। शक्ति स्वरूपा सीता यानी मनुष्य की आंतरिक शांति को भी विचलित करता है। मनुष्य के जीवन में आत्मा, मन और शरीर तीनों का अपना महत्व है।
विज्ञापन

मन शांति चाहता है, लेकिन उसे भक्ति, सेवा, संस्कार, अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर चलना सहज नहीं लगता। शरीर सुख-सुविधाओं की कामना करता है, जबकि आत्मा परमात्मा से जुड़ना चाहती है।
मानस कोकिला ने कहा कि रावण भी जानता था कि प्रभु श्रीराम ब्रह्म स्वरूप हैं, लेकिन अहंकार और अपने कर्मों के कारण उसने विनाश का मार्ग चुना। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और आदर्श का प्रतीक है। जीवन में शिक्षा के साथ संस्कारों का होना भी जरूरी है।
मनुष्य अपनी इंद्रियों को नियंत्रित कर और सद्कर्मों को अपनाकर ही आत्मिक शांति प्राप्त कर सकता है। कथा के दौरान जयशंकर द्विवेदी, हरिद्वार सिंह, शिवबच्चन सिंह, पंकज तिवारी, राजनारायण विश्वकर्मा, हरेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, ज्योति और विजयनाथ शर्मा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें