फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

Thu, 28 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह साढ़े आठ बजे जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पर अध्यक्ष सरिता सिंह ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन


वहीं जिला न्यायालय में जिला जज अनिल कुमार, कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, पुलिस लाइन में एसपी अमित वर्मा, विकास भवन पर सीडीओ एमपी सिंह, जिला चिकित्सालय में सीएमओ डा. आरएन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मीनाक्षी यादव ने तिरंगे को फहराया।


इसके अलावा शहीद स्मारक पर चेयरमैन समेत सभासदों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही अन्य सरकारी भवनों पर वहां के प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम सुरेंद्र विक्रम ने पुलिस लाइन परिसर में बतौर  मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी आवास से साइकिल रेस का आयोजन किया गया, जो सकलडीहा की ओर जाने के बाद पुन: डीएम आवास  पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें परुष वर्ग में सत्यओम यादव प्रथम व मुलायम यादव द्वितीय रहे।

वहीं महिला वर्ग में वंदना चौहान प्रथम व आरजू शाक्य द्वितीय रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें