संवाद न्यूज एजेंसीचंदौली। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बने 88 केंद्रों में से 53 विद्यालयों की ओर से आई आपत्तियों के निस्तारण के बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला समिति की हुई बैठक हुई। इसमें सभी आपत्तियों स्वीकार कर जिलाधिकारी सभी उप जिलाधिकारियों को सत्यापन के लिए निर्देशित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक की गई। इसमें जिले भर से आई करीब 53 आपत्तियों के निस्तारण के लिए सभी तहसीलों को उप जिलाधिकारियों को सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया है जो मौके पर पहुंच विद्यालयों की आपत्तियों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट को निदेशालय भेजा जाएगा।