छोटू और उसके भाई विनायक ने विनय और उसके भाई की पिटाई भी कर दी। इसके बाद विनय ने बदला लेने का प्लान बनाया। उसने अपने छह मित्रों को इसके लिए तैयार किया और काजीपुर में शराब दुकान के पास चखना विक्रेता दिलीप से छोटू को लोकेशन देने को कहा। इसके बाद सभी मित्रों ने खूब शराब और बीयर पिया।
रात 11:30 बजे जब छोटू अपने भाई के साथ शराब दुकान के पास पहुंचा तो चखना विक्रेता ने विनय को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे छह लोगों ने लाठी-डंडे और शराब की बोतल से पीट-पीटकर छोटू की हत्या कर दी।
सीओ देवेंद्र ने बताया कि मामले में रामबली सिंह ने बेटे की पीट पीट कर हत्या करने संबंधित तहरीर दी जिसपर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच कर गिरफ्तारी के टीम गठित किया गया। थाने के प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान आरोपी सोगाई गांव निवासी दिलीप को काजीपुर स्थित शराब ठेका के पास से गिरफ्तार किया।
उसकी निशानदेही और वीडियो फुटेज के आधार पर इसी थाना के अमित कुमार और मनीष कुमार, विमलेश कुमार और विजय निवासी ग्राम मकरानपुर को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाडियों से एक बांस की लाठी, शीशी बोतल के टूटे कांच को भी बरामद किया गया। दो लोग फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। पांच आरोपियेां पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।