फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र - 21
विज्ञापन

संशोधित कॉपी
50 लोगों ने की शिकायतें, केवल 15 का हुआ समाधान
जनता दरबार में आवास,पेयजल, साफ-सफाई और कर से जुड़ी शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इसमें 50 लोगों ने आवास,पेयजल साफ-सफाई और कर से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें 15 शिकायतों को मौके पर समाधान किया गया। शेष मामलों को जल्द समाधान किए जाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया।
जनता की समस्याओं को सुनने और उसे त्वरित समाधान करने के लिए चेयरमैन संतोष खरवार की ओर से हर महीने की 15 तारीख को ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित सभागार में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। इसमें सड़कों और नालियों की सफाई, डूडा से आवास, पेयजल समेत अन्य समस्याओं से संबंधित 50 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए। इस दौरान चेयरमैन ने सफाई और कर से संबंधित मामले को संबंधित विभाग के अधिकारियों और आवास से जुड़े मामलों को डूडा के अधिकारियों को सौंपकर उसे नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा। इस दौरान 15 लोगों के प्रार्थना पत्रों का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान ईओ कृष्णंचंद्र, कर अधीक्षक राम आसरे सरोज, डूडा अधिकारी डीएन प्रसाद , खाद्य और रसद आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह , अरुण मिश्रा, भरत बर्नवाल, अशोक सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मूल कॉपी
जनता दरबार में 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण
सचित्र - 21
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें 50 लोगों ने आवास, साफ-सफाई व कर से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें 15 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों को जल्द निस्तारित किये जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं को सुनने और उसे त्वरित निस्तारित करने के लिए चेयरमैन संतोष खरवार की ओर से प्रत्यके माह की 15 तारीख को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सड़कों व नालियों की साफ-सफाई, डूडा से आवास, पेय समेत अन्य समस्याओं से संबंधित 50 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए। इस दौरान चेयरमैन ने सफाई व कर से संबंधित मामलें को संबंधित विभाग के अधिकारियों और आवास से जुड़े मामलों को डूडा के अधिकारियों को सौंपकर उसे नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा। इस दौरान 15 लोगों के प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान ईओ कृष्णंचंद्र, कर अधीक्षक राम आसरे सरोज, डूडा अधिकारी डीएन प्रसाद , खाद्य व रसद आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह , अरुण मिश्रा, भरत बर्नवाल, अशोक सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1262
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें