फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से वेतन न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत चल रहे राजकीय हाई स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को पिछले पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे अध्यापकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति हो गई है। शिक्षकों ने कई बार शिकायत की लेकिन अब तक वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन

राजकीय हाई स्कूल खझरा के एक शिक्षक ने बताया कि हम लोगों की पोस्टिंग अक्टूबर 2020 में हुई। तब से अब तक मात्र दो महीने का वेतन मिला है। पैसा न मिलने की वजह से परिवार का भरण पोषण मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरे शिक्षक ने बताया कि पिताजी को चोट लगी है। अस्पताल में भर्ती हैं और जेब खाली है। ऐसी ही स्थिति इस योजना के तहत संचालित होने वाले एवं कार्यरत पुराने शिक्षकों की भी है। बरहनी विकास खंड के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित होने वाले खझरा नूरी एवं कंदवा के राजकीय हाई स्कूलों में कार्यरत समस्त शिक्षकों की माली हालत लगभग खराब है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी इस योजना के तहत संचालित होने वाले शिक्षकों के वेतन का बजट नहीं आया है। जल्द ही बजट आने की संभावना है। बजट आते ही शिक्षकों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें