जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर स्थित पटरी व्यापारियों और
पुलिस की बैठक गुरुवार को सदर कोतवाली में हुई। इसमें जिला मुख्यालय की
यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने पर विचार विमर्श किया गया।
इसमें
पुलिस व पटरी व्यापारियों के बीच सहमति बनी की चिह्नित स्थान के अंदर ही
रहकर अपने दूकान, ठेले-खोमचे आदि लगाएं। ताकि मुख्यालय पर आने जाने वाले
लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष
साधना सिंह ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर पटरी व्यापारियों को पुलिस परेशान
न करें।
बुधवार को पुलिस की ओर की गई व्यापारियों की बर्बर पिटाई की गई,
जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि यदि पटरी व्यापारी
प्रशासनिक निर्देश की अवहेलना करते हैं, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई
की जाए। पर उनकी दूकानों में तोड़फोड़ व उनकी पिटाई पुलिस न करे।
सदर
कोतवाल एके सिंह ने कहा कि पहले से चिह्नित की गई भूमि पर ही अपनी दूकान
लगाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर
पर सगीर अहमद, दिलीप सोनकर, कन्हैया मोदनवाल, गुड्डूू गोंड, बाला, अजीत,
संतोष, रमेश सोनकर, राम सिंह, रामदेव साहू, सूरज, हैदर अली आदि उपस्थित
रहे।