फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ पर हुआ विचार विमर्श

Sat, 21 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से झांसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कालेज में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लैंगिक, घरेलू हिंसा व बेटी बचाओ विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान छात्राओं को इन बिंदुओं से जुड़ी जानकारी भी दी गई।


इसका उद्घाटन जिला जज डा. एनके बहल ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं व पुरुषों के लिए समानता अधिकार सहित कई कानून बने हैं।

इन पहलुओं की जानकारी व न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। यहां आकर पीड़ित शिकायत कर सकता है और न्यायालय उसे न्याय प्रदान कराता है। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कोर्ट पूरी तरह से तत्पर है। महिलाओं के लिए भी कानून बनाए गए हैं।


यदि किसी अपराध में महिला आपराधी है, तो उसे महिला पुलिस ही गिरफ्तार कर सकती है। साथ ही रात्रि में महिला की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। महिलाओें के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, शशिशंकर सिंह, महेंद्र प्रताप यादव, कंचन मिश्रा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें