फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में फैला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय विकास खंड के आवाजापुर गांव में तालाब से पानी निकासी के लिए बने नाली और भीटे पर कब्जा होने की वजह से न तो तालाब की सफाई होरही है और न ही अतिरिक्त पानी गांव के बाहर निकल पा रहा है। इससे बारिश होते ही तालाब ओवरफ्लो हो जाता है और इसका पानी गांव में फैलने लगता है। कई बार इसकी शिकायत के बाद सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव के बीचो बीच एक तालाब बना है। पूरे गांव का पानी इसी तालाब में जाता है। इस तालाब के ओवरफ्लो होने पर इसके पानी के निकासी के लिए नाली बनी थी। बरसात होने पर तालाब ओवरफ्लो होने पर इसका पानी नाली के सहारे ड्रेन से होते हुए हेतमपुर नदी में चला जाता है। एक दशक पहले नाले पर कब्जा कर लिया गया। इससे पानी निकासी अवरूद्ध हो गया। ऐसे में बारिश होते ही तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। इसका पानी आस पास के घरों में घुसने लगता है। यही नहीं कब्जे की वजह से तालाब की साफ सफाई भी नहीं हो पाती है। ऐसे में पानी सड़ने से भयंकर बद्बू होती है। इससे संक्रामक बिमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने कई बार तहसील व जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नही हुआ। गांव के मनमन सिंह, विशिष्ट सिंह, मोहन सिह, अभय सिंह, गंगाराम गोंड, हारुन अली, योगेन्द्र कुुमार कुशवाहा, रमाशंकर सह,सत्यदेव सिंह, मोहन सिंह आदि ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कब्जा हटाकर तालाब का सुंदरीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ गुलाब सोनकर ने बताया कि मामले की जानकरी है। मामला एसडीएम तक गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें