फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच के मुकाबले छह गोल से डिग्घी ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बसिला गांव के खेल मैदान पर आदर्श स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को कोरी व डिग्घी के बीच हुआ। मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ, जिसमें डिग्घी की टीम ने 6-5 से विजयी रही। मुख्य अतिथि सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने खिलाड़ियों पुरस्कृत किया। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। खेल की समाप्ति पर दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में दोनों टीमों के गोल न कर पाने पर मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ इसमें डिग्घी की टीम ने 6-5 से कोरी गांव को शिकस्त दी। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेल प्रेमियों द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है लेकिन खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करना चाहिए। डॉ. चंद्रिका, वसीम अहमद कादरी, इदरीस अंसारी, दशरथ प्रधान, मो. अनीस, अरविंद कुमार रिंकू, राकेश यादव, इसरार अहमद, रणजीत, बेचू, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, विशु कुमार, ज्ञानेंद्र, सुशील कुमार, अजय रावत, भरत आदि रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- अजीत यादव
संपादन- धनंजय
बाइट- 1416
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें