फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूसीकृत पुरवा गांव में शनिवार की शाम को पानी भरने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया। जिला अस्पताल में भर्ती एक घायल की हालत नाजुक है। कांती देवी (50) का शनिवार की शाम अपने पड़ोसी के साथ हैंडपंप पर पानी भरने की बात पर विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने रामलाल (55), कांती (50) व अशोक (35) को मारपीट कर घायल कर दिया। रामलाल बेसुध होकर नाली में गिर गए। गांव में उसके मौत की अफवाह फैल गई। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज, शहाबगंज थाना अध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग व इलिया थाना अध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंच गए। रामलाल समेत सभी घायलों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराया। रामलाल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सीओ रघुराज ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें