फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरलेस सेट खराब देखकर डीजी नाराज

Sun, 24 May 2015 01:48 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीजी वायरलेस सूर्य कुमार शुक्ला ने शनिवार को पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न थानों के कार्यों की समीक्षा की। वायरलेस सेट में खराबी पाए जाने पर नाराजगी जताई। एसपी को निर्देश दिया कि गड़बड़ी तत्काल दूर की जाए।  उन्होंने कहा कि जनपद में 150 नए वायरलेस सेट जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डीजी ने जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बढ़ रहे अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया। कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए वायरलेस सेट जरूरी है, ताकि बड़ी घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर सके। वायरलेस सेट का खराब होना चिंता का विषय है। जो भी सेट खराब हैं, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। पुलिस अधिकारी सूचनाओं पर ध्यान दें। छोटी से छोटी घटना की जानकारी होने पर तत्काल पहुंचकर स्थिति की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही जनपद पुलिस को 150 नए वायरलेस सेट दिए जाएंगे, ताकि पुलिस को सहूलियत हो। कहा कि सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं होने से अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।   इस दौरान एसपी मुनिराज जी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें