फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ांंे से लोग बेहाल

Sun, 24 May 2015 01:46 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 मई माह का दूसरा पखवारा शुरू होते ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पारा 45 के पार पहंुचा तो लोग पसीने से तरबतर हो उठे। दोपहर में लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। वहीं तपती दोपहरी में नेशनल हाइवे सहित तमाम सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम पांच बजे के बाद ही चहल-पहल शुरू हुई।  चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दिया कि वे लू से बचने के लिए कुछ सावधानियां जरूर बरतें।
सुबह से ही इस दिन भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर में सूरज आक्रामक हुए तो लोग तपिश्ा से बेहाल हो गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. एस राम ने बताया कि दोपहर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल के ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफिसर) डा. संजय कुमार का कहना है कि धूप से बचें। घर से ठंडा पानी या शरबत पीकर निकले। सूती कपड़े पहनंे और बाहर निकलते वक्त गमछे से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को अच्छी तरह से ढक लें। परेशानी होने पर चिकित्सक से सम्पर्क कर परामर्श व दवाएं लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें