फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच दुर्गा पजा पंडालों में भक्तों ने किया दर्शन पूजन

विज्ञापन
चकिया के महाराजा किला स्थित पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। महाष्टमी पर सुरक्षा के बीच भक्तों ने दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंच कर दर्शन पूजन किया। शनिवार को दुर्गा पूजा पंडालों में लोग दर्शन के लिए पहुंचकर मत्था टेका। पिछले वर्ष के मुकाबले पंडालों में इस साल न तो भीड़ है और न ही मेला लगा। महासप्तमी पर तो बहुत कम लोग पहुंचे दूसरे दिन पंडालों में भी सुरक्षा के बीच दर्शन पूजन के लिए लोग जुटे। सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से पंडाल के बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। लोगों को मास्क लगाकर ही प्रवेश दिया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न पंडालों में छोटे पंडालों में बृहस्पतिवार की शाम माता दुर्गा, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी, प्रथम पूज्य गणेश और कुमार कार्तिकेय की प्रतिमा और चित्र स्थापित कर पूजा अर्चना की शुरूआत की। नगर के लाठ नंबर एक और दो, गल्ला मंडी, जायसवाल भवन, नई सट्टी, इंडियन इंस्टीट्यूट, मानस नगर, गया कालोनी, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, अमोघपुर, आरपीएफ कालोनी, वेस्टर्न बाजार में महासप्तमी पर दर्शन पूजन के लिए भक्त उमड़े। इसके पूर्व नवरात्र के आठवें दिन शक्ति उपासकों ने नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर अभीष्ट की कामना की। पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित मां काली मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैथापुर, पराहुपुर, परशुरामपुर, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार, काली महाल, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, नई बस्ती स्थित देवी मंदिर पर माता कुष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना के लिए भक्त जुटे। वहीं रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी, लोको कॉलोनी, यूरोपियन कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में स्थित देवी मंदिरों पर भी दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंचे।
पीडीडीयू नगर। घरों में महाष्टमी पर भक्तों ने महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। वहीं कई घरों में महानवमी पर हवन पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। घरों में महागौरी के पूजन का विशेष महत्व है। जिन घरों में कलश स्थापित नहीं किया जाता है। वहां भी रात में कलश स्थापित कर माता महागौरी का आह्वान किया जाता है और विशेष पूजा अर्चना होती है। वहीं जो भक्त नवरात्र में चढ़ती उतरते तिथि पर व्रत रहते हैं वे भी महाष्टमी पर व्रत रहते हैं। इस वर्ष शनिवार को अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का मान था। रविवार को भी सुबह नवमी का मान होने के कारण कुछ लोग रविवार की सुबह नवमी की पूजा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पूज्य मां श्रीसर्वेश्वरी सेवा संघ जलीलपुर पड़ाव आश्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच महानवमी पर कन्या पूजन किया गया। सुबह महाराज अनिल राम की देख रेख में महानवमी पर हवन पूजन किया गया और माता से अभीष्ट की कामना की गई। बाद में नौ कन्या बुलाकर माता का स्वरूप मानकर पूजा अर्चना की गई और भोजन ग्रहण कराया गया। इसके पूर्व माता के जयकारे से आश्रम परिसर गुंजायमान रहा। इस दौरान बाबा ने भक्तों को भक्ति का उपदेेश दिया और कोरोना काल में लोगों से सावधान रहने का आह्वान किया।
चहनियां। स्थानीय कस्बा में छात्र संगठन सृजन परिवार की ओर से शिव मंदिर परिसर में चल रहे दुर्गा पूजा समारोह के तहत महासप्तमी पर माता की आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने देर रात तक भक्ति गीतों से लोगों को रसासिक्त किया।
गायक कलाकार बृजेश गुप्ता ने मां के चरणों में बार- बार प्रणाम बा, लाली लाली लाल चुनरिया मैया को भाये, राम सिया राम सिया राम जै जै राम, श्री मद नारायण नारायण हरि हरि आदि गानों पर भक्तों को झुमाया। लाले सोनकर ने बम बम बोल रहा है काशी ,मइया के चुनरिया बा लाल लाल हो ,भेजा है बुलावा तूने शेरा वालिए आदि गीतों से भक्तों के दिल में भक्ति की ज्योति जलाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामजी मोदनवाल, योगेंद्र मिश्र, गोपाल गुप्ता, शिवलाल,संजय गुप्ता, आनंद सिंह, जयप्रकाश यादव, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन

जिले म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें