फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीता-राम विवाह का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो-------धानापुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
धानापुर कस्बा में चल रही रामलीला में रविवार की रात कलाकारों ने सीता-राम विवाह और मंथरा-कैकेई संवाद का मंचन किया। दर्शकों ने राम और सीता के विवाह का उत्सव मनाया। विवाह व मंथरा-कैकेई संवाद का मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


रामलीला महोत्सव के सातवें दिन राम विवाह, जनकपुरी में कन्यादान और मंथरा-कैकेई संवाद की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
सीता-राम विवाह की झांकी के दौरान दर्शकों ने जयकारों के साथ श्रीराम और सीता माता के विवाह का उत्सव मनाया। इसके बाद मंथरा के छलपूर्ण वचनों और कैकेई के भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों को रामायण की कथा में डुबो दिया।
विज्ञापन

मंथरा और कैकेई के बीच हुए संवाद के दृश्य से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। गांव और आसपास से भारी संख्या में श्रद्धालु व दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद मिश्र, अरुण जायसवाल, गुलशन वर्मा, शत्रुधन सेठ, रंजन सेठ, अर्जुन, कृष्णा वर्मा, विपिन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें