फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र का किया गया सम्मान

Thu, 11 Jun 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र यादव के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रचार मंत्री बनने पर का बुधवार को क्षेत्र के मथेला गांव स्थित बीआरसी पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रचार मंत्री को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन के बल पर ही कई  पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिक्षकों के हित में पदाधिकारियों ने संघर्ष कर  अपनी बात मनवाई। सदस्यों से आह्वान किया कि संगठन की ताकत को समझें और अपने  कर्मों से अपना स्थान बनाएं।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ चहनियां के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि जुझारू, ईमानदार व धैर्यवान व्यक्ति को पद देकर संगठन की गरिमा को प्रदेश नेतृत्व ने बढ़ाया है। हम सभी शिक्षक प्रचार मंत्री के कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। वहीं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैदर अली खां ने सदस्यों से संगठन को एकजुट रखने की अपील की। पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी संगठन की क्षमता को जानते हैं। इसलिए मिलकर संघर्ष करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें