फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया न मिलने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। तहसील में अच्छी बारिश से लहलहा रही खरीफ की फसलों में यूरिया डालने के लिए किसान एक पखवारे से परेशान हैं। सोमवार को साधन सहकारी समिति पर अचानक खाद का वितरण रोक दिए जाने से वहां मौजूद किसान भड़क गए। नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने खाद वितरण कराने और कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आने पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के समीप स्थित साधन सहकारी समिति पर सोमवार को भोर से ही यूरिया के लिए किसान जमा हुए थे। साधन सहकारी समिति के सचिव राम अवध ने यूरिया का वितरण शुरू किया लेकिन दोपहर के एक बजते ही अचानक वितरण बंद कर दिया। चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में लगने के बाद भी यूरिया न मिल पाने से किसान नाराज हो गये और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। किसान लक्ष्मी नारायण यादव, सूबेदार, रवि यादव, रामविलास, नंद लाल यादव, अवधेश, पारसनाथ सिंह, मुसाफिर, जमुना, संतलाल सिंह आदि ने बताया कि वे आठ से 12 किलोमीटर की दूरी तय कर खाद लेने पहुंचे हैं। वे पिछले तीन दिनों से लगातार आ रहे हैं पर खाद नहीं मिल रही है। इस संबंध में तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें