फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के बावजूद उमड़े सैलानी

Fri, 02 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की खुशियां खराब मौसम के बाद भी लोगों के सिर चढ़ कर बोलीं। एक ओर जहां युवा वर्ग में पिकनिक मनाने की होड़ रही वहीं बुजुर्गों ने मंदिरों में मत्था टेक देवी-देवताओं से खुद के स्वस्थ रहने और जनपद के समृद्धशाली होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


राजदरी, देवदरी, औरवांटांड़, लतीफशाह और मूसाखांड पिकनिक स्थल लोगों से गुलजार रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार, खराब मौसम के बावजूद पर्वतीय वन क्षेत्रों में स्थित पर्यटन केंद्र न्यू ईयर सेलिब्रेशन की रंगत से सराबोर रहे।

 राजदरी, देवदरी, औरवाटांड़, लतीफशाह तथा मूसाखांड़ क्षेत्र में सैलानी उमड़ पड़े। इस दौरान खान-पान, मौज-मस्ती के साथ सैर-सपाटे का लुत्फ उठाया गया। वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में मत्था टेककर नव वर्ष का स्वागत करने वालो की संख्या भी कम नहीं रही।
विज्ञापन


न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिये गुरुवार की सुबह से ही क्षेत्रीय युवाओं के अलावा चन्दौली, मुगलसराय, वाराणसी, मिर्जापुर के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा बिहार प्रांत के भभुआ जिले के युवाओं का सैलाब पर्वतीय वन क्षेत्र के मनोरम पर्यटन केंद्रों की ओर जाता दिखाई दिया।

हल्की बरसात के चलते बूंदा बांदी के बावजूद पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। राजदरी, देवदरी, लतीफशाह, औरवाटांड स्थलों के आसपास कुहरे फुआरे के कारण कश्मीरी नजारा बना रहा जिसका लुत्फ सैलानियाें ने जमकर उठाया।
विज्ञापन


 वन विभाग के कर्मचारी अपने ड्यूटी पर कायम रहे तो चंद्रप्रभा चौकी पुलिस व पीएसी के जवान सक्रिय रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें