स्थानीय बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय ने पिछले 4 दिसंबर को चयनित 14 श्रवण बाधित बच्चाें को हिमरिंग एड्स (श्रवण यंत्र) का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम एलिस्काें कानपुर तथा सर्व शिक्षा अभियान चंदौली द्वारा आयोजित किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि श्रवण बाधित बच्चाें को मिलने वाले श्रवण यंत्र से उनके जीवन में नई बहार आएगी।
वह अब दूसरों की बातों को आसानी से समझ सकेंगे। कहा कि संस्था के इस प्रयास की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। श्री पांडेय ने लोगों का आह्वान किया कि वह संस्था का उत्साह दूना करें।
यंत्र लेने वालों में चकिया, शहाबगंज तथा नौगढ़ ब्लाक के बच्चे शामिल थे। जबकि एलिस्कों कानपुर आडियोलोसिस्ट संकल्प शुक्ला, जिला समन्वयक प्रदीप चौधरी, राजेश पटेल, चंद्रभान थे। सहित लोगों की उपस्थिति भी रही।