फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह छाया घना कोहरा, पांच मीटर दृश्यता रही, हाईवे पर धीरे चले वाहन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दृश्यता पांच मीटर के करीब होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं शाम के बाद फिर ठंडी हवाओं का असर होने से गलन महसूस हुई। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 15 डिग्री से चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 19 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 10 के स्थान पर 9 दर्ज किया गया। चार दिनों से खिल रही धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी थी लेकिन शुक्रवार की सुबह पूरा जिला कोहरे में लिपटा नजर आया। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सड़कों पर पांच मीटर की दूरी पर भी लोगों को साफ दिखाई नहीं दे रहा था। दस बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटना शुरू हो गया। दोपहर में धूप निकल आई। इसके बाद सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई।
शाम के बाद ठंड में फिर इजाफा हुआ और लोग लोग अलाव, हीटर, ब्लोवर से सर्दी से बचने के प्रयास में जुट गए। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता नगण्य रहने व भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-नीना परिस्थितयों के क्षीण होने के कारण जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें