फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नववर्ष पर राजदरी-देवदरी में नहीं दिखी अपेक्षित भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
राजदरी। जनपद के वनांचल क्षेत्र में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर इस बार नववर्ष के अवसर पर भीड़ अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नववर्ष पर मात्र 54 पर्यटक ही अधिक पहुंचे।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष नववर्ष के अवसर पर राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर कुल 986 सैलानी पहुंचे थे। उस समय सैलानियों की संख्या एक हजार का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी। विभाग को सैलानियों से 71 हजार 120 रुपये की आय हुई थी। इस वर्ष नववर्ष पर पर्यटकों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद आय में केवल 3380 रुपये की ही वृद्धि हो सकी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस बार भी पर्यटकों की संख्या सीमित ही रही। एक जनवरी को 1040 पर्यटक पहुंचे। इनसे 74 हजार 500 रुपए राजस्व की आय हुई। पर्यटन से जुड़े जानकारों का मानना है कि राजदरी-देवदरी जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल पर यदि बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाएं विकसित की जाएं तो पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। वर्तमान में स्थल पर सुविधाओं का अभाव साफ नजर आता है। पर्यटकों का कहना है कि जलप्रपात क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इसके अलावा पार्किंग और मार्ग व्यवस्था को लेकर भी सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें