फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली कि लिए अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। धरने के बाद शिक्षकों ने डीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिला मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो शिक्षक संगठित होकर आंदोलनों के जरिए अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने नई शिक्षा नीति व सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग भी की। अंत में कहा कि शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को नियमित करना भी सरकार का दायित्व है। वहीं नई शिक्षा नीति 2020 से शिक्षक विरोधी प्राविधानों को समाप्त करने और देश के समस्त राज्यों में सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा को लागू करने की मांग की।
इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, राजेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह यादव,आनंद कुमार, मदन कुमार तिवारी, दिन दयाल यादव,राजेश यादव,दिनेश तिवारी,अरविंद सिंह,वीरेंद्र मोहन सिंह,शशिकांत गुप्ता सहित अनेक अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें