फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में एक मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। काफी दिनों से ठहरा गंगा का जलस्तर पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश की वजह से रविवार से लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार की रात आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 66.12 मीटर तक पहुंच गया जो सोमवार को शाम सात बजे तक 65.66 मीटर था। इस प्रकार 24 घंटे में गंगा का जलस्तर एक मीटर बढ़ गया है। गंगा के बढ़ने की रफ्तार चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा है। चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है। अभी भी चेतावनी बिंदु से चार मीटर नीचे गंगा का जलस्तर है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगर पहाड़ी क्षेत्रों में चार-पांच दिन तक लगातार बारिश होती रही तो गंगा चेतावनी बिंदु को छू सकती हैं। लेकिन पहले जैसे बाढ़ की स्थिति नहीं आएगी। वहीं अगर बारिश रुक गई तो दो -तीन दिन में पानी स्थिर हो जाएगा। हालांकि पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके लोगों के माथे पर फिर से सिकन आने लगी है। गंगा का कटान जारी है। पानी बढ़ने से यह और भी बढ़ सकता है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें