फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सामाजिक संगठनों ने रविवार को जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। इस दौरान पड़ाव चौराहा पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों के सदस्य मोहम्मद युनूस के पुतले के साथ जलीलपुर, सूजाबाद, बहादुरपुर, मढि़या आदि गांवों में भ्रमण करते हुए पड़ाव चौराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए मोहम्मद युनूस का पुतला जलाया।
वक्ताओं ने कहा जिस भारत ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 में अपने 17000 सैनिकों को कुर्बान कर दिया था, जिसका आज यह प्रतिफल मिल रहा है। भारत ने ही पाकिस्तानी सेना से बांग्लादेश को बचाया था।
विज्ञापन

आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों ने भारत सरकार से कड़े कदम उठाने की अपील की।
पुतला दहन में विष्णु पटेल, बृजेश वर्मा, संतोष जायसवाल, राहुल मौर्य, राघव मौर्य, उत्तम पटेल, दिनेश पटेल, गुड्डू, गणेश चौरसिया, सौरभ जायसवाल, विजय सेठ आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें