फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बूंदाबांदी के साथ एक-दो दिन में बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक-दो दिन में जिले में मौसम बदलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होगी, जिससे दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। रविवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार नौ-दस दिसंबर को जिले में हल्की बारिश के साथ कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। सर्द हवाएं चलने से ढंड बढ़ेगी। वहीं, गेहूं की खेती करने वाले किसान हल्की बारिश का इंतजार कर रहे हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज पछुआ हवाओं के चलने से पिछले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक-दो दिन में चंदौली समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों हल्की बारिश होने की संभावना है।
इस तापमान गिरने के साथ ढंड बढ़ेगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें