फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए की एकजुटता से मजबूत होगा लोकतंत्र : बाबूलाल यादव

विज्ञापन
नियामताबाद के पांडेयपुर बाजार में पीडीए की बैठक में बोलते पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव। स्रोत:-जाग
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को पांडेयपुर बाजार में सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रेमनाथ तिवारी, तेजबली यादव, जितेंद्र मौर्य, राम आश्रम मौर्य, पारस बिंद, डॉ. उदय नारायण बिंद, श्यामलाल गुप्ता, मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें