फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनितिक द्वेष में अवर अभियंताओं पर की गई कार्रवाही वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियंताओं पर की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग
विज्ञापन

गोधना मंडल कार्यालय पर अवर अभियंताओं ने दिया धरना
सचित्र - 30
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। विभिन्न मांगों के समर्थन में क्षेत्र के गोधना स्थित मंडल कार्यालय पर चल रहा अवर अभियंताओं का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष से अवर अभियंताओं पर अनावश्यक मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है। इससे उनकी कार्यशैली प्रभावित हो रही है। चेताया कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो अवर अभियंता आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने प्रबंध निदेशक (पूर्वांचल) से जनवरी में हुए समझौते को लागू करने की मांग की है। धरनास्थल पर अध्यक्षता कर रहे संजय कुशवाहा ने पूर्वांचल के 24 अवर अभियंताओं पर की गयी कार्रवाई को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनितिक द्वेष से की गई कार्रवाई से कार्य प्रभावित होते हैं, ऐसे में जनवरी 2021 के समझौते को लागू करते हुए अवर अभियंताओं पर पूर्व में की गई कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाय। वक्ताओं ने कहा कि यदि मांग न मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा । इस दौरान घनश्याम, प्रमोद राम, मनीष पटेल, विकास गुप्ता, कमर फारूक, अजय पटेल, सतीश यादव, सुभाष तादाद, सन्तोष कुमार ने सम्बोधित किया। संचालन एके पांडेय ने किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1260
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें