फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के असना गौंवाचावर मार्ग के मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया तो हम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

असना से गौंवाचावर जाने वाले मार्ग की हालत काफी खस्ताहाल है। जबकि गौंवाचावर को कंदवा ककरैत मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग आज तक कच्चा है। इसके चलते बारिश के दिनों में गौंवाचावर गांव में पैदल जाना भी दुश्वार हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इसके मरम्मत व निर्माण के लिए अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन आज तक समस्या का निदान नहीं हो सका। इससे आजिज आकर लोगों ने मंगलवार को करणी सेना के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शासन प्रशासन की ओर से क्षेत्र के संपर्क मार्गो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे मार्ग पर वाहन से तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में आनंद सिंह, बादल सिंह, प्रिंस, राणा, प्रियांशु, अरविंद, मनीष, अभय, मुकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें